GSEB SSC Result: गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 8 मई 2025 को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से नतीजे सुबह 8 बजे जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा। बता दें कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 के बीच किया गया था। घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
GSEB SSC Result: कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर GSEB SSC Result 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग ही पेज खुल जाएगा, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कक्षा 10वीं की परीक्षा को 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक आयोजत किया गया था। विज्ञान जैसे विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गईं। लगभग 7.06 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6.99 लाख परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में 706370 छात्रों ने नामांकन कराया और 699 598 उपस्थित हुए थे। इसमें 577,556 उत्तीर्ण हुए थे, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.56% रहा था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने 86.69% अंक प्राप्त किए थे। जबकि लड़कों के लिए यह प्रतिशत 79.12% रहा।
Latest Education News