काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस की ओर से ICSE, ISC रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे सभी अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ICSE, ISC Result 2026 को Digilocker, Umang App और SMS पर कैसे देख सकते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से जानते हैं।
ICSE, ISC रिजल्ट UMANG ऐप से कैसे चेक करें
UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर, 'CISCSE ICSE/ISC रिजल्ट' वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें जाएं। अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स को भरें। इसके बाद सबमिट कर दें। ऐसा करते ही परिणाम खुल जाएगा। इसके बाद इसे चेक करें और फिर सेव कर लें।
ICSE, ISC रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें
सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद स्टूडेंट्स CISCE बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। इसके बाद स्टूडेंट्स CISCE बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। इसके बाद नतीजे खुल जाएंगे। अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
SMS के जरिए कैसे चेक करें ICSE, ISC रिजल्ट
ISC का 2026 का रिज़ल्ट SMS के जरिए उपलब्ध होगा। ICSE का रिज़ल्ट SMS के जरिए चेक पाने के लिए, 'ICSE results' टाइप करें, उसके बाद एक स्पेस दें और अपना सात अंकों की Unique ID डालें, और इसे 09248082883 पर भेज दें। ऐसे ही ISC, यानी 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए सेम प्रोसेस फॉलो करें। ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Latest Education News