A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICAI CA January 2025 Results: सीए इंटर और फाउंडेशन परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICAI CA January 2025 Results: सीए इंटर और फाउंडेशन परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICAI CA January 2025 Results: जनवरी 2025 में आयोजित आईसीएआई CA इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम को घोषित कर दिया गया है।

आईसीएआई सीए इंटर और फाउंडेशन परिणाम जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE आईसीएआई सीए इंटर और फाउंडेशन परिणाम जारी

ICAI CA January 2025 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2025 में आयोजित CA इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 4 मार्च 2025 को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने आईसीएआई सीए इंटर और फाउंडेशन रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'इंटरमीडिएटट और फाउंडेशन रिजल्ट लिंक' पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार डिटेल्स को सबमिट कर दें।  
  • इतना करते ही आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड कर उसकी एक प्रति ले लें।

ICAI CA January 2025 Results: डायरेक्ट लिंक

बता दें कि आईसीएआई ने जनवरी 2025 सेशन के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा 12, 14, 16 और 18 जनवरी को आयोजित की थी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी तक आयोजित की गईं, जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की गई थीं।

ये भी पढ़ें-  गैस सिलेंडर पर यूं ही नहीं लिखा होता नंबर कोड, बेहद जरूरी होता है अर्थ

 

Latest Education News