A
Hindi News एजुकेशन रिजल्ट्स ICAI Result 2025: क्या कल जारी होंगे आईसीएआई सीए मई 2025 के परिणाम? जानें कैसे चेक कर सकेंगे

ICAI Result 2025: क्या कल जारी होंगे आईसीएआई सीए मई 2025 के परिणाम? जानें कैसे चेक कर सकेंगे

आईसीएआई सीए मई 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने परिणाम का इंतजार है। आईसीएआई सीए मई 2025 के परिणाम को कल जारी किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

ICAI Result 2025: आईसीएआई सीए मई 2025 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का वेट कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा परिणाम को घोषित कर सकत है। इस संबंध में एक संबंधित नोटिस जारी किया गया था। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर ICAI मई परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी होने का समय

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर लगभग 2 बजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, सीए फाउंडेशन के परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे परिणाम को चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने के एक अलग विंडो खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि  आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षाएं 2 मई से 14 मई तक आयोजित की गईं थीं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं के ग्रुप 1 का आयोजन 3, 5 और 7 मई को किया गया, जबकि ग्रुप 2 का आयोजन 9, 11 और 14 मई को किया गया था। वहीं, सीए फाइनल परीक्षा के ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को आयोजित की गई थीं।

Latest Education News