A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICMAI CMA दिसंबर इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICMAI CMA दिसंबर इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA दिसंबर 2024 इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

ICMAI CMA दिसंबर इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम जारी (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE ICMAI CMA दिसंबर इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम जारी (सांकेतिक फोटो)

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA दिसंबर 2024 इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। ICMAI CMA दिसंबर 2024 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरणों का उपयोग करना होगा।

जारी किए गए नतीजों के अनुसार, 16.10 प्रतिशत उम्मीदवार ग्रुप 1 परीक्षा(इंटरमीडिएट परीक्षा में) में पास हुए, जबकि 28.69 प्रतिशत उम्मीदवार ग्रुप 2 में (इंटरमीडिएट परीक्षा में) उत्तीर्ण हुए। वहीं, दोनों ग्रुप में की परीक्षा में शामिल हुए 17.77 प्रतिशत पास हुए। अंतिम परीक्षा में 14.72 प्रतिशत उम्मीदवारों ने समूह 3 परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 50.92 प्रतिशत ने ग्रुप IV परी परीक्षा पास की। दोनों समूहों का प्रयास करने के लिए, 30.76 प्रतिशत ने एक ग्रुप पास किया, और 22.46 प्रतिशत उम्मीदवारों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा को पास किया। परिणामस्वरूप कुल 2276 उम्मीदवारों ने फाइनल कोर्स को पूरा किया

 

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर 'ICMAI CMA December 2024 results' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद एक अलग विंडो खुलेगी, जहां आपको मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार परिणाम को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक

Latest Education News