A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSI Result: जारी हुआ सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICSI Result: जारी हुआ सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा के परिणाम को आज यानी 25 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान यानी ICSI ने आज, 25 अगस्त 2025 को आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 2017 और 2022 के सिलेबस वाले दोनों सीएस प्रोफेशनल कोर्सेज के रिजल्ट अब देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। नतीजों के साथ, आईसीएसआई ने दोनों श्रेणियों के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने सीएस प्रोफेशनन जून परीक्षा के परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए, उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद अपने डिजिटल स्कोरकार्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, परिणाम-सह-अंक विवरण की एक फिजिकल कॉपी उम्मीदवार के पंजीकृत पते पर डाक द्वारा भेजी जाएगी। यदि परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर हार्ड कॉपी प्राप्त नहीं होती है, तो उम्मीदवारों को सहायता के लिए तुरंत ICSI से exam@icsi.edu पर संपर्क करना चाहिए। 

वहीं, एग्जीक्यूटिव कोर्स का परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। जानकारी दे दें कि आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं का अगला सेशन 22 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। दिसंबर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News