A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main 2026 पेपर 2 का रिजल्ट जारी, केरल के स्टूडेंट ने किया टॉप

JEE Main 2026 पेपर 2 का रिजल्ट जारी, केरल के स्टूडेंट ने किया टॉप

JEE Main 2026 पेपर 2 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के पेपर 2 (BArch, BPlanning) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन पेपर 2 (BArch, BPlanning) का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। BArch, BPlanning दोनों पेपर में, केरल के कैंडिडेट ने 100 परसेंटाइल के साथ टॉप रैंक हासिल की।​​ केरल के कैंडिडेट सूर्यतेजस एस ने BArch एग्जाम में टॉप किया, जबकि केरल की गौरी शंकर वी ने BPlanning पेपर में टॉप किया। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। 

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाग उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

JEE Main 2026 पेपर 2 का रिजल्ट: डायरेक्ट लिंक

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 के पेपर 2 (बी आर्क, बी प्लानिंग) का आयोजन 29 जनवरी को किया गया था। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था। पेपर 2 ए यानी बी आर्क के लिए कुल 64,786 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 45452 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। अगर प्रतिशत की बात करें तो कुल रजिस्टर्ड में से 70.16 परसेंट कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। 

वहीं, पेपर 2 बी यानी बी प्लानिंग कुल 32366 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 21067 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। अगर प्रतिशत की बात करें तो कुल रजिस्टर्ड में से 65.09 परसेंट कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।

Latest Education News