जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया है। फाइनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की को चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 आंसर-की को कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की को चेक कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
अब जब जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है तो उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही आ सकता है। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की को 11 अप्रैल को जारी किया गया था। जिसके खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था। आपत्ति विंडो को 13 अप्रैल को बंद किया गया था।
बता दें कि यह परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे भारत के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News