JEE Main Session 2 Result 2026: jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
JEE Main Session 2 Result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसे कैसे चेक करें, वह प्रक्रिया इस लाइव ब्लॉग में बताई गई है।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।
बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे भारत के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- उम्मीदवारों को सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेद पर मौजूद जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद वहां मांगे गए विवरण (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) को भरना होगा।
- इसके बाद डिटेल्स को सबमिट करना होगा
- इतना करते ही जेईई मेन 2026 सेशन 2 परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
Live updates : JEE Main Session 2 Result 2026
-
April 20, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
JEE Main Session 2 Result 2026: रिजल्ट हुआ जारी
JEE Main Session 2 का रिजल्ट जारी हो गया है।
-
April 20, 2026 7:01 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कब जारी होगा परिणाम?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जेईई मेन 2026 सेशन 2 के परिणाम को आज जारी करेगी। इसकी फाइनल आंसर-की को जारी किया जा चुका है। तो ऐसी उम्मीद है कि परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है।
-
April 20, 2026 6:54 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पर्सेंटाइल कैलकुलेशन
क्योंकि परीक्षा कई शिफ्टों में और अलग-अलग कठिनाई स्तरों पर आयोजित की जाती है, इसलिए NTA निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक सामान्यीकरण प्रक्रिया का पालन करता है।
परसेंटाइल = (आपके स्कोर के बराबर या उससे कम स्कोर वाले उम्मीदवारों की संख्या / उस सत्र में कुल उम्मीदवारों की संख्या) x 100
यह सामान्यीकरण प्रक्रिया, अलग-अलग शिफ्टों में कठिनाई के स्तर में मौजूद अंतर को संतुलित करने में मदद करती है।
-
April 20, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Akash Mishra
JoSAA काउंसलिंग
रिजल्ट जारी होने के बाद, ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) जल्द ही सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। JoSAA के ज़रिए NITs, IIITs और सरकारी-वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में एडमिशन, JEE Main 2026 के स्कोर और कैटेगरी-वाइज मेरिट के आधार पर तय किया जाता है।
-
April 20, 2026 6:26 PM (IST) Posted by Akash Mishra
भारत में कितने शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को किया गया था। परीक्षा का आयोजन देश के 304 शहरों में लगभग 566 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। साथ ही विदेश के 14 शहरों में इसका आयोजन किया गया था।
-
April 20, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पेपर 2 में कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल
जेईई मेन 2026 सेशन 2 पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) के लिए कुल 54,953 भारतीय छात्रों और 270 विदेशी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसकी परीक्षा में कुल उपस्थिति 73% रही, जिसमें आधार वेरिफिकेशन 97% से ज्यादा रहा था।
-
April 20, 2026 6:03 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट चेक करने के लिए क्रेडेंशियल
उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड
-
April 20, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Akash Mishra
जेईई मेन मार्क्स vs पर्सेंटाइल 2026
- 180 से अधिक अंक - 99 पर्सेंटाइल
- 150 से अधिक अंक - 98 पर्सेंटाइल
- 120 से अधिक अंक - 95 - 96 पर्सेंटाइल
-
April 20, 2026 5:19 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पुनर्मूल्यांकन
नहीं, एक बार NTA द्वारा JEE Main 2026 Session 2 का परिणाम घोषित कर दिए जाने के बाद, यह अंतिम माना जाएगा और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती, न ही इसका पुनर्मूल्यांकन किया जा सकता है। परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है।
-
April 20, 2026 5:09 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कटऑफ
पिछले ट्रेंड्स और पेपर की कठिनाई के आधार पर, विशेषज्ञों का अनुमान है कि आवेदकों की बड़ी संख्या के कारण JEE Main 2026 का कटऑफ सभी श्रेणियों के लिए बढ़ने की संभावना है।
-
April 20, 2026 5:01 PM (IST) Posted by Akash Mishra
आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 परिणाम को अब कभी भी जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने पर उसे देखने के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in का ही इस्तेमाल करें।
-
April 20, 2026 4:52 PM (IST) Posted by Akash Mishra
जेईई एडवांस्ड
केवल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार ही JEE Advanced 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगे, जो IIT में दाखिले का प्रवेश द्वार है। चयन पूरी तरह से JEE Main पर्सेंटाइल और श्रेणी-वार कट-ऑफ लिमिट पर आधारित होगा।
-
April 20, 2026 4:41 PM (IST) Posted by Akash Mishra
परीक्षा आयोजन
JEE Main 2026 का दूसरा सेशन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया गया था। पेपर 1 (B.E./B.Tech.) 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को हुआ, जबकि पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) 7 अप्रैल को आयोजित किया गया। यह परीक्षा भारत और विदेशों में सैकड़ों केंद्रों पर, हर दिन कई शिफ्टों में, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
-
April 20, 2026 4:33 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट लिंक
अभी तक जेईई मेन 2026 के रिजल्ट को जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट के लिंक को jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
-
April 20, 2026 4:24 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट से पहले जानें संभावित स्कोर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने जेईई मेन 2026 सेशन 2 (पेपर 1, बीई और बीटेक) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अब नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार जारी अंतिम उत्तरों से अपने जवाब मिलान कर रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
-
April 20, 2026 4:13 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट में कितनी देर और?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जेईई मेन 2026 सेशन 2 के परिणाम को आज जारी करेगी। परिणाम को बहुत जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है।
-
April 20, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट को चेक करने के लिए क्रेडेंशियल का करना होगा यूज
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परिणाम को आज जारी किया जाना है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स के अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का यूज करना होगा।
-
April 20, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पेपर 1 में कितने प्रतिशत छात्र हुए थे शामिल
पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के लिए, लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने देश के भीतर और 4,229 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कराया था। इसमें उपस्थिति लगभग 93% और आधार प्रमाणीकरण लगभग 97% रहा था।
-
April 20, 2026 3:17 PM (IST) Posted by Akash Mishra
14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा
भारत के अलावा, JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में आयोजित की गई थी। वहीं, भारत में यह परीक्षा 304 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
-
April 20, 2026 3:01 PM (IST) Posted by Akash Mishra
फाइनल आंसर-की को कैसे करें चेक
उम्मीदवार सबसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें और फिर सबमिट कर दें।
इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। -
April 20, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे
रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही एक अलग विंडो खुलेगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
-
April 20, 2026 2:15 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट कब?
अब जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है तो उम्मीद है परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। परिणाम jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
-
April 20, 2026 1:54 PM (IST) Posted by Akash Mishra
स्कोरकार्ड डिटेल्स
JEE Main 2026 के स्कोरकार्ड में विषय-वार पर्सेंटाइल, कुल NTA स्कोर, अखिल भारतीय रैंक, श्रेणी रैंक और JEE Advanced के लिए योग्यता की स्थिति शामिल होगी। बता दें कि परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है।
-
April 20, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Akash Mishra
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया है। उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
-
April 20, 2026 1:30 PM (IST) Posted by Akash Mishra
टाई-ब्रेकिंग नियम
जब दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के NTA स्कोर एक जैसे होते हैं, तो NTA एक तय प्रक्रिया के तहत टाई-ब्रेकिंग करता है। पहला पैमाना गणित में ज्यादा परसेंटाइल है; अगर वह भी बराबर होता है, तो भौतिकी के परसेंटाइल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर फिर भी टाई बनी रहती है, तो NTA के आधिकारिक तौर पर जारी टाई-ब्रेकिंग दिशानिर्देशों के अनुसार, जिस उम्मीदवार ने सभी विषयों में कुल हल किए गए सवालों के मुकाबले कम गलत जवाब दिए होते हैं, उसे बेहतर रैंक मिलती है।
-
April 20, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कितने स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
2 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित हुए अप्रैल सेशन की परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन पूरे भारत के 304 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों और विदेश के 14 शहरों में किया गया था।
-
April 20, 2026 1:00 PM (IST) Posted by Akash Mishra
मार्किंग स्कीम
- सही उत्तर: चार अंक (+4)
- किसी भी गलत विकल्प को चुनने पर एक अंक (-1) काट लिया जाएगा
- बिना उत्तर दिए गए/समीक्षा के लिए चिह्नित (बिना कोई विकल्प चुने) प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा (0)
- यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो चार अंक (+4) केवल उन्हीं को दिए जाएंगे जिन्होंने सही विकल्पों में से किसी एक को चुना है
- यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं, तो चार अंक (+4) उन सभी को दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न को हल करने का प्रयास किया है
-
April 20, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पर्सेंटाइल कैलकुलेशन का फॉर्मूला
पर्सेंटाइल=रॉ स्कोर वाले कैंडिडेट्स की संख्या ≤कैंडिडेट का स्कोर×100/ सेशन में कुल कैंडिडेट्स की संख्या
-
April 20, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कितनी सीट्स
पिछले साल की सीट मैट्रिक्स के आधार पर, JoSAA काउंसलिंग में लगभग 62,853 सीटें शामिल हैं, जो 126 संस्थानों में फैली हुई हैं; इनमें 32 NITs, 26 IIITs, और 45 अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs) शामिल हैं। उम्मीद है कि शिक्षा मंत्रालय JEE Main का परिणाम घोषित होने के बाद 2026 की अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी करेगा। संस्थानों के स्तर पर सीटों की क्षमता में किए गए संशोधनों के आधार पर, सीटों की अंतिम संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी अलग हो सकती है।
-
April 20, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Akash Mishra
आधिकारिक वेबसाइट
जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट को आज यानी 20 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
-
April 20, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Akash Mishra
बढ़ सकती है कटऑफ
पिछले रुझानों और पेपर की कठिनाई के आधार पर, विशेषज्ञों का अनुमान है कि आवेदकों की बड़ी संख्या के कारण JEE Main 2026 का कटऑफ सभी श्रेणियों के लिए बढ़ने की संभावना है।
-
April 20, 2026 11:31 AM (IST) Posted by Akash Mishra
लाखों कैंडिडेट्स कर रहे परिणाम का इंतजार
जेईई मेन 2026 सेशन 2 के परिणाम का लाखों कैंडिडेट्स इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा पूरे भारत के 304 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी।
-
April 20, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Akash Mishra
IIT में दाखिला
IIT में दाखिला जेईई एडवांस के जरिए मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे। जोसा काउंसलिंग के जरिए आईआईटी में दाखिला व सीट अलॉटमेंट होता है।
-
April 20, 2026 11:24 AM (IST) Posted by Akash Mishra
कब जारी होगी फाइनल आंसर-की?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट को आज जारी किया जा सकता हैं। लेकिन परिणाम से पहले एजेंसी जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की को जारी करेगी।
-
April 20, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Akash Mishra
कब हुई थी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन अप्रैल के पहले वीक में किया गया था। पेपर 1 की परीक्षाएं 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थीं।
-
April 20, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Akash Mishra
जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट को चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है- jeemain.nta.nic.in
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं।
- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) को दर्ज करें।
- ऐसा करते ही परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
-
April 20, 2026 10:57 AM (IST) Posted by Akash Mishra
किस समय जारी किया जाएगा परिणाम?
आधिकारिक वेबसाइट पर मिले नोटिस के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज जेईई मेन 2026 सेशन 2 परिणाम जारी कर सकती है। हालांकि, रिजल्ट किस समय घोषित होगा, इस बात की अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है।
-
April 20, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Akash Mishra
जारी हो चुकी है प्रोविजनल आंसर-की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की को 11 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 13 अप्रैल, 2026 को बंद कर दी गई थी।
-
April 20, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Akash Mishra
कहां जारी किया जाएगा परिणाम?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जा सकता है। नतीजे jeemain.nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।