A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा को मिली सफलता; डायरेक्ट लिंक से करें चेक

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4 हजार से ज्यादा को मिली सफलता; डायरेक्ट लिंक से करें चेक

झारखंड कर्मचारी आयोग की तरफ से सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। झारखंड कर्मचारी आयोग यानी JSSC ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा(क्लास1 से क्लास 5) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फोर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। जारी किए गए परिणाम के अनुसार, इस परीक्षा में 4817 उम्मीदवारों ने सफलता का परचम लहराया है। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • परिणाम को चेक करने हेतु सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार रिजल्ट को चेक करें और डाउनवलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कमीशन के मुताबिक, जारी किए गए परिणाम में किसी प्रकार की गलती अथवा त्रुटि के सुधार का अधिकारिक आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। बता दें कि इससे पहले आयोग ने स्नातक प्रशिक्षित सहायक प्राध्यापक (कक्षा 6 से 8) की नियुक्ति का रिजल्ट घोषित किया था। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी निगाह को आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

Latest Education News