महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही कक्षा 10वीं (एसएससी) के नतीजे घोषित करेगा। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in and mahahsscboard.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हांलांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परिणाम को कब और किस समय जारी करेगा। घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
कैसे करें चेक (एचएससी)
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने उनके परिणाम खुल जाएंगे।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को 21 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित किया और 12वीं की परीक्षा को 11 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित किया था।
किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम?
- mahresult.nic.in
- msbshse.co.in
- mh-ssc.ac.in
- sscboardpune.in
बता दें कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान करेगा। पिछले साल 2024 में एचएससी परिणाम 21 मई को घोषित किया गया था, जबकि एसएससी परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था। इसमें कुल 95.81 प्रतिशत छात्रों ने एसएससी (कक्षा 10) और 93.37 प्रतिशत छात्रों ने एचएससी (कक्षा 12) परीक्षा उत्तीर्ण की थी। स्टूडेंट्स को सलाह जी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
क्या CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित हो गई? सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल, जानें सच
Latest Education News