1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. MP बोर्ड रिजल्ट 2025: कभी भी आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

MP बोर्ड रिजल्ट 2025: कभी भी आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

MP Board Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश, आज 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। आइए जानते हैं कि रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजों को कहां और कैसे चेक कर सकेंगे।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - India TV Hindi
Image Source : FILE एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक खुशखबरी है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश की तरफ से आज यानी 6 मई 2025 को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद जो छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉले करके भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे अपने रिजल्ट को चेक?

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।   
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज खोलें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट या एमपी बोर्ड 12वीं की रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • रिजल्ट खुलने के छात्र उसे चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें। 

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

  • mpbse.nic.in.
  • mpresults.nic.in.
  • mpbse.mponline.gov.in
  • indiatv.in

बता दें कि इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी, जोकि 19 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू होकर विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त हुई थी। वहीं,  12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस साल कुल 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू होकर मैथ्स के पेपर के साथ समाप्त हुई थी। इसमें 10वीं की कक्षा में 9,53,777 स्टूडेंट्स  और 12वीं कक्षा में 7,06,475 छात्रों शामिल हुए थे।

बता दें कि पिछले वर्ष यानी 2024 में 10वीं की परीक्षा में कुल  58.10% परीक्षार्थियों ने सफलता पाई थी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 64.49% स्टूडेंट्स ने सफलता पाई थी।

Latest Education News