1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: 20 मार्च तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट, ऑफिशियल ने बताया

Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: 20 मार्च तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट, ऑफिशियल ने बताया

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के परिणाम को 20 मार्च तक जारी किया जा सकता है। जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) का तरफ से 20 मार्च तक क्लास 10 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इंडिया टीवी डिजिटल को बताया, "इवैल्यूएशन प्रोसेस चल रहा है, स्टूडेंट्स 20 मार्च तक अपने क्लास 10 के रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं।"  रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जारी होगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट: कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर से RBSE 10th स्कोरकार्ड 2026 PDF कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

स्टूडेंट्स डिजिलॉकर का इस्तेमाल करके BSER क्लास 10 स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, स्टूडेंट्स को सबसे पहले स्कूल द्वारा दिए गए 6-डिजिट एक्सेस कोड, स्कूल कोड और क्लास 10 रोल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। फिर OTP के ज़रिए अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म करें। अब अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें। अपना BSER 10th स्कोरकार्ड PDF ढूंढें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

SMS के जरिए कैसे करें राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट?

SMS के जरिए राजस्थान बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को फोन में RJ10 [अपना रोल नंबर] टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। इस संबंध में किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News