1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Rajasthan Board 12th Result 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO Rajasthan Board 12th Result 2025

राजस्थान बोर्ड ने आज शाम 5.00 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल की परीक्षा में भाग लिए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा कुल 893616 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से कॉमर्स में 28250,आट्‌र्स स्ट्रीम में 587475 और साइंस स्ट्रीम में 273984 छात्र शामिल हुए। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

Direct Link

किस स्ट्रीम का रिजल्ट कितना रहा?

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि इस साल आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में पास पर्सेंटाइल 98.43% रहा। बोर्ड ने आगे विषयवार जानकारी देते हुए कहा कि आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम का 99.07 फीसदी और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 94.43 फीसदी रहा। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट एक साथ जारी किया है।

कक्षा 12वीं में लड़कियां रहीं आगे

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, बोर्ड ने बताया कि करीबन 99.02% लड़कियां और 98.07% लड़के पास हुए हैं घोषित किए गए।

आर्ट्स में लड़कियों ने मारी बाजी

बोर्ड ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट स्ट्रीम की परीक्षा के लिए 5,85,543 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 5,76,498 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 5,64,573 बच्चे पास हुए हैं यानी पास प्रतिशत कुल 97.93 फीसदी रहा। आर्ट्स में 3,86,809 बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं इनमें 1,63,917 लड़के हैं और 2,22,892 लड़कियां हैं।

RBSE 12th result 2025: कैसे चेक करें 12वीं रिजल्ट 2025 

RBSE 12th result 2025 Live: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
अब अपनी स्ट्रीम के मुताबिक ‘Senior Secondary (Science) - 2025 Result', ‘Senior Secondary (Commerce) - 2025 Result', या ‘Senior Secondary (Arts) - 2025 Result'लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
अब आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

Latest Education News