A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऑफिशियल ने बताया

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऑफिशियल ने बताया

एक वरिष्ठ बोर्ड अधिकारी ने India TV Digital को बताया कि राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 10 का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान बोर्ड की ओर से क्लास 10 का परिणाम कल यानी 24 मार्च को जारी किया जाएगा। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टीवी डिजिटल को यह जानकारी दी। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड क्लास 10 के परिणाम

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का परिणाम

नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके छात्र-छात्राएं अपने 10वीं कक्षा के परिणाम को डिजिलॉकर पर देख सकेंगे।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। और उसे चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

Latest Education News