RBSE 10th result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
RBSE 10th result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RBSE 10th result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी RBSE आज, 28 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। राजस्था के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकरिक वेबसाइट ajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Live updates : RBSE 10th result 2025
-
May 28, 2025 5:04 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
कुल कितने छात्रों ने पास की परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं में कुल 10,94,186 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,71,460 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें लड़कों की सख्या 5,75,554 और लड़कियों की संख्या 5,18,632 है। बोर्ड ने बताया कि इस साल परीक्षा पास करने वाले छात्रों की कुल संख्या 1,002,842 है।
-
May 28, 2025 4:57 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
कितने छात्रों की आई सप्लीमेंट्री?
राजस्थान बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट में 30599 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई है।
-
May 28, 2025 4:46 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
कैसा रहा प्रवेशिका का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अब बोर्ड ने बताया कि प्रवेशिका का कुल पास प्रतिशत 83.67 प्रतिशत रहा।
-
May 28, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
अगर आप फेल हो जाते हैं तो क्या करें?
अगर आप अपने RBSE कक्षा 10 के परिणाम से खुश नहीं हैं, तो परेशान न हों। आप प्रति विषय 300 रुपये का भुगतान करके 2 हफ्ते के भीतर री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं तो छात्रों के लिए बोर्ड जुलाई या अगस्त में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करती है, ऐसे में इसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
-
May 28, 2025 4:35 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
RBSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
फिर होम पेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट (Secondary Result 2024) पर क्लिक करें।
इतना करते ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट खुलेगा।
इसमें अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
अब रिजल्ट आपके सामने होगा, इसे डाउनलोड कर लीजिए और जरूरत के लिए प्रिंट जरूर निकाल लें। -
May 28, 2025 4:28 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
कितने छात्र कक्षा 10वीं में फर्स्ट डिविजन हुए पास?
- लड़कों की संख्या: 2,69,141
- लड़कियों की संख्या: 2,77,229
-
May 28, 2025 4:22 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
राजस्थान बोर्ड ने बताया कि इस साल 2025 में RBSE कक्षा 10 के लिए कुल पास प्रतिशत 93.6% है। एक बार फिर, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है, लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% रहा। जानकारी दे दें कि इस साल 11.22 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
-
May 28, 2025 4:17 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी, 93.6 प्रतिशत रहा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिया गया है, बोर्ड ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.6 प्रतिशत रहा।
-
May 28, 2025 3:53 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
RBSE 10th Result 2025 Live: कैसे चेक करना है अपना रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर Secondary Exam Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट पेज खुलेगा,जिसमें अपना रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें।
- अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब इसे प्रिंट कर लें।
-
May 28, 2025 3:47 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
RBSE 10th Result 2025 Live: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी जो 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
-
May 28, 2025 3:40 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
RBSE 10th Result 2025 Live: वेबसाइट क्रैश होने पर कहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आप वेबसाइट पर अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो आप डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, इसके लिए आपको बस इस वेबसाइट digilocker.gov.in पर या डिजिलॉकर के ऐप पर देख सकते हैं।
-
May 28, 2025 3:31 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
रिजल्ट आने में बसे कुछ ही देर शेष
राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं के रिजल्ट आने में कुछ ही समय शेष है, ऐसे में उम्मीदवार लगातार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर नजर बनाएं रखें।
-
May 28, 2025 3:29 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari
RBSE 10th Result 2025 Live: अपने क्रेडेंशियल रखें ले तैयार
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को रिजल्ट पोर्टल पर अपना नाम और रोल नंबर सहित लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड अपने पास रखें ताकि वे अपने रिजल्ट को जल्दी और बिना किसी परेशानी के देख सकें।
-
May 28, 2025 2:54 PM (IST) Posted by Akash Mishra
11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं कर रहे रिजल्ट का इंतजार
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम का 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे हैं। उनके इंतजार के खत्म होने में बस अब कुछ समय ही और शेष रह गया है।
-
May 28, 2025 2:50 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड अन्य विवरण भी शेयर करेगा बोर्ड
रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड अन्य विवरण भी साझा करेगा, जैसे उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार प्रदर्शन, जिले-वार प्रदर्शन आदि।
-
May 28, 2025 2:37 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स के कम से कम 33 फीसदी अंक आने आवश्यक हैं। प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक होने भी जरूरी है।
-
May 28, 2025 2:16 PM (IST) Posted by Akash Mishra
किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
-
May 28, 2025 2:07 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पिछले पांच सालों का पास परसेंट
वर्ष 2023 में: 90.49%
वर्ष 2022 में: 82.8%
वर्ष 2021 में: 99.56%
वर्ष 2020 में: 80.64%
वर्ष 2019 में: 79.85%
वर्ष 2018 में: 79.86%
-
May 28, 2025 1:55 PM (IST) Posted by Akash Mishra
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे परिणाम
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के जरिए और एसएमएस सेवा के जरिए भी देख सकते हैं।
-
May 28, 2025 1:45 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट जारी होने में चंद घंटे शेष
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने का इंतजार खत्म होने में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को आधिकरिक वेबसाइट ajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
-
May 28, 2025 1:36 PM (IST) Posted by Akash Mishra
10वीं के परिणाम को कैसे करें चेक
स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
अब अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें। -
May 28, 2025 1:29 PM (IST) Posted by Akash Mishra
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा 10वीं का परिणाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं की कक्षा के परिणाम को आज यानी 28 मई 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा।
-
May 28, 2025 1:18 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कब से कब तक हुई थी परीक्षा
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से शुरू हुआ था, जोकि 4 अप्रैल तक चला था।
-
May 28, 2025 1:10 PM (IST) Posted by Akash Mishra
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कहां कर सकेंगे चेक
परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबासइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।