RBSE Class 12 Result Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा 24 जुलाई की शाम 4 बजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेंगे।
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने ट्वीट किया,'शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा 24 जुलाई 2021 की शाम 4 बजे 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ डी पी जारोली भी मौजूद रहेंगे।
Latest Education News