A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट आज होगा जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट आज होगा जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट आज जारी किया जाना है। परिणाम सुबह 10 बजे जारी किया जाना है। जारी होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा में इस वर्ष शामिल हुए स्टूडेंट्स के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट को चेक व डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जारी होने पर स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने नतीजे जांच सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड क्लास 12वीं कक्षा के रिजल्ट को चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का परिणाम जारी होने के बाद यदि आधिरारिक वेबसाइट क्रैश हो जाए या हैंग कर जाए तो स्टूडेंट्स घबराएं नहीं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। डिजिलॉकर पर परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे, इसके स्टेप्स को आप निम्नवत देख सकते हैं। 

डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे?

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 12 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

Latest Education News