A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RBSE 8th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर

RBSE 8th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना स्कोर

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

RBSE 8th Result- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO RBSE 8th Result

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेसन ने आज कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस साल कक्षा 8वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिले से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर रिजल्ट घोषित किया।

जानकारी दे दें कि इस साल यानी 2025 की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में 12,64,618 बच्चे शामिल हुए थे, परीक्षा 20 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था।

ग्रेडिंग सिस्टम

कक्षा 8 में छात्रों को नीचे गिए गए ग्रेडिंग के आधार पर मूल्यांकन किया गया है

स्कोर (नंबर) ग्रेड
81 - 100 A ग्रेड
61 - 80 B ग्रेड
41 - 60 C ग्रेड
33 - 40 D ग्रेड
0 - 32

E ग्रेड (कंपार्टमेंट)

 
पिछले साल 17 मई को रिजल्ट जारी हुआ था और रजिस्ट्रर्ड 13 लाख बच्चों में से कुल 94.50 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
 

RBSE Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर “RBSE Class 8th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी (जिला, आवेदन संख्या, स्कूल NIC-SD कोड, PSP कोड और रोल नंबर आदि) भरें।
अब कैप्चा कोड डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
अंत में आपका रिजल्ट सामने दिखेगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

Latest Education News