A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. REET परीक्षा का परिणाम जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

REET परीक्षा का परिणाम जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम को आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

रीट परीक्षा का परिणाम जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE रीट परीक्षा का परिणाम जारी

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 8 मई को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबासइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैस कर सकेंगे चेक 

परिणाम घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

किन वेबसाइट पर करें चेक

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • reet2024.co.in

Latest Education News