A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए SSC CPO 2025 पेपर-I का परिणाम घोषित कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए SSC CPO 2025 पेपर-I का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार 9 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

SSC CPO 2025-26 पेपर 1 के परिणाम को कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर एसएससी सीपीओ 2026-26 पेपर 1 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का परिणाम चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

 

आगे क्या?

इस परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी उम्मीदवार अब अगले चरण PET और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे।

  • फिजिकल एंड्योरेंस परीक्षण (PET)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

ये परीक्षण CAPF द्वारा आयोजित किए जाएंगे, और इनका कार्यक्रम जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी एसएससी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन पूरे देश में अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर 9 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक किया गया था। किसी भी नवीनम अपडेटे के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Latest Education News