SSC LDC, JSA फाइनल रिजल्ट 2024 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC LDC, JSA भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए फाइनल रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अंतर्गत केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) में भर्ती के लिए आयोजित जूनियर सचिवालय सहायक/निम्न श्रेणी लिपिक (जेएसए/एलडीसी) ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई), 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। एसएससी अधिसूचना के अनुसार, मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 62 उम्मीदवारों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 जून 2024 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
SSC JSA, LDC result 2025: कैटेगरी वाइज ब्रेकअप
आयोग ने बताया कि चयनित 62 उम्मीदवारों में से 49 अनारक्षित (UR) श्रेणी के, 8 अनुसूचित जाति (SC) और 5 अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के हैं। इसके अलावा, छह उम्मीदवारों का चयन बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) कैटेगीर के अंतर्गत, पांच श्रवण बाधित (HH) श्रेणी से और एक अस्थि बाधित (OH) श्रेणी से किया गया है।
SSC JSA/LDS result 2025: कट ऑफ
- अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों के लिए 156.25
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए 106.00
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 139.25
- बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए 99.25
SSC JSA/LDS result 2025: कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर "रिजल्ट" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद एसएससी एलडीसी रिजल्ट 2025 अधिसूचना खोजें और उस पर क्लिक करें।
- दिए गए रिजल्ट पीडीएफ लिंक को खोलें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
- संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार एसएससी जेएसए, एलडीसी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी भर्ती प्रक्रिया 2025 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती, वैकेंसी समेत जान लें यहां सभी जरूरी डिटेल्स
