A
Hindi News एजुकेशन रिजल्ट्स UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 हजार से अधिक कैंडिडेट्स क्वालिफाई

UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 हजार से अधिक कैंडिडेट्स क्वालिफाई

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 हजार से अधिक कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है।

यूजीसी नेट जून 2025 का परिणाम जारी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi Image Source : FREEPIK यूजीसी नेट जून 2025 का परिणाम जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

UGC NET जून 2025 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  यानी NTA ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर किया है। परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का यूज करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

इस परीक्षा में JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5 हजार से अधिक कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। 54885 कैंडिडेट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर और Ph.D के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं, 128179 कैंडिडेट्स ने केवल Ph.D में दाखिले के लिए क्वालिफाई किया है। इस परीक्षा के लिए कुल 10,19,751 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से एग्जाम में कुल 7,52,007 कैंंडिडेट्स शामिल हुए थे। 

कैस करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पुज खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा और सबमिट करना होगा। 
  • विवरण को सबमिट करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के रिजल्ट को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

यूजीसी नेट रिजल्ट

Latest Education News