A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दिया था वो अपने नतीजे कैसे जान सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

UP BEd entrance exam result 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आज आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम को कैसे करें चेक व डाउनलोड

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज पर रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम को डायरेक्ट लिंक से करें चेक

बता दें कि बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी, जिसमें काफी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। पंजीकृत 3.44 लाख उम्मीदवारों में से लगभग 3.05 लाख ने परीक्षा दी थी।  यह परीक्षा विभिन्न जिलों में फैले 751 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह तीसरा अवसर है जब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गलत सूचना से बचने के लिए अपने रिजल्ट की पुष्टि केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से संपर्क करें।

Latest Education News