A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP Board 10th 12th Results: कभी भी आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें हर अपडेट

UP Board 10th 12th Results: कभी भी आ सकता है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें हर अपडेट

UP Board 10th 12th Results: अप्रैल का महीना अब अपने अंतिम चरण की ओर है, ऐसे में उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP की तरफ से आखिरी वीक तक रिजल्ट(हाईस्कूल और इंटरमीडिएट) को कभी भी जारी किया सकता है।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम(सांकेतिक फोटो)

UP Board 10th 12th Results Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)  की ओर से रिजल्ट को अप्रैल के आखिरी वीक में कभी भी जारी किया जा सकता है। परिणाम को घोषित करने से पहले बोर्ड एक नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसमें रिजल्ट जारी किए जाने का विवरण होगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा की सही तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि लाखों स्टूडेंट्स(10वीं और 12वीं कक्षा) अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Latest Education News

Live updates : UP Board 10th 12th Results

  • 6:54 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    वेबसाइट के अलावा कैसे कर सकेंगे रिजल्ट को चेक

    रिजल्ट घोषित होने के बाद अगर आधिकारिक वेबसाइट में कोई टेक्नकल दिक्कत आती है या और कोई समस्या आती है तो आप अपने परिणाम को SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे।  इसके लिए उन्हें "UP10" या "UP12" के बाद अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। रिप्लाई मैसेज में उनका परिणाम आ जाएगा।

  • 6:40 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कहां पर मिलेगी ऑरिजनल मार्कशीट

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं ई मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ समय बाद छात्र-छात्राओं को अपने स्कूलों से ही मिलेगी।

  • 6:31 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    मार्कशीट में इन डिटेल्स को जरूर करें चेक

    • छात्र का नाम
    • छात्र की जन्मतिथि
    • रोल नंबर
    • माता-पिता का नाम
    • जिला/स्कूल कोड
    • समूह कोड
    • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
    • विषयवार थ्योरी अंक
    • कुल अंक
    • अधिकतम अंक
    • परिणाम/डिविजन
    • पासिंग स्टेटस
  • 6:15 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कंपार्टमेंट परीक्षा

    यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को मिनमम 33% अंक चाहिए होते हैं। यदि कोई स्टूडेंट एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम का अवसर मिलता है।

  • 6:06 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    पास होने के लिए मिनिमम कितने अंक जरूरी?

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए कम सम कम 33 प्रतिशत(प्रत्येक विषय में) अंक हासिल करने होंगे।

  • 5:59 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    घोषित होने के बाद इन आसान से स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

    • स्टूडेंट्स पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
    • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
    • इसके बाद अपने रोल नंबर और मांगी गई डिटेल को दर्ज करें। 
    • इतना करते ही रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। 
    • अब स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक करें।

     

  • 5:53 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    आधिकारिक तिथि

    लाखों स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड इस माह के आखिरी तक कभी भी परिणाम को जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। 

  • 5:46 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    गलत और भ्रामक जानकारी से रहें सावधान

    बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को रिजल्ट से जुड़ी गलत जानकारी (जैसे-तारीख) से सावधान तथा सतर्क रहने को कहा है। साथ ही यह भी संकेत दिया है कि गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

  • 5:41 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    SMS के जरिए कैसे कर सकेंगे यूपी बोर्ड के परिणाम को चेक

    जिन छात्रों के पास इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, वे अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें "UP10" या "UP12" के बाद अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। रिप्लाई मैसेज में उनका परिणाम आ जाएगा।

     

  • 5:35 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहां कर सकेंगे परिणाम को चेक

    upmsp.edu.in
    upresults.nic.in 
    upmspresults.up.nic.in

     

  • 5:10 PM (IST) Posted by Adarsh Pandey

    क्या हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अलग-अलग दिन जारी होंगे परिणाम?

    नहीं, यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ घोषित किए जाएंगे। घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • 5:00 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    पिछले साल 10वीं के परिणाम में किसने किया था बेहतर प्रदर्शन

    बता दें कि पिछले वर्ष यानी 2024 में 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 93 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86 परसेंट रहा था।

  • 4:55 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    आधिकारिक अपडेट कहां करें चेक

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in का ही रुख करें। साथ ही नई अपडेट को आप इस पेज से भी प्राप्त कर सकेंगे।

  • 4:45 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

    इस बार यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है।

  • 4:36 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    पूरा हो चुका है उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उत्तर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। तय समय सीमा के अंदर कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

  • 4:29 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी होगी

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने के साथ-साथ टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा। रिजल्ट से पहले एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

  • 4:22 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    लाखों छात्र कर रहे अपने परिणाम का इंतजार

    इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा (हाईस्कूल ओर इंटरमीडिएट) में 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जो अब अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। 

     

  • 4:17 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट से पहले नोटिफिकेशन

    यूपी बोर्ड हल साल रिजल्ट घोषित करने से पहले अधिसूचना जारी करता है। इस वर्ष भी बोर्ड परिणाम जारी करने से पहले नोटिफिकेशन जारी करेगा। ऐसे में उम्मीद है कि रिजल्ट के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा सकता है।

  • 4:11 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कौन सी वेबसाइट्स पर देख सकेंगे यूपी बोर्ड परिणाम

    लाखों स्टूडेंट्स अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं निम्नवत वेबसाइट्स से परिणाम देख सकेंगे। 

    • upmsp.edu.in
    • upresults.nic.in 
    • upmspresults.up.nic.in
  • 4:05 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कब आएगा रिजल्ट, पिछले साल 20 अप्रैल को आया था परिणाम

    बता दें कि यूपी बोर्ड परिणाम पिछले साल यानी 2024 में 20 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे मे छात्रों को ऐसी उम्मीद थी कि परिणाम 20 अप्रैल 2025 को आ सकता है, लेकिन नहीं आया। अब ऐसी उम्मीद है कि परिणाम इस महीने के आखिरी तक कभी भी आ सकता है।

  • 3:59 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कैसे कर सकेंगे चेक

    सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। 
    इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
    इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
    अब छात्र-छात्राएं मांगी गई डिटेल को भरें। 
    इसके बाद उसे सबमिट करें। 
    इसके बाद छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
    अब परिणाम को डाउनलोड करें और सहेजें। 

     

  • 3:54 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा परिणाम

    बता दें कि हर वर्ष यूपी बोर्ड परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाता है। ऐसे में इस साल भी यूपी बोर्ड परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा।

  • 3:48 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    परिणाम में क्या विवरण शामिल होगा

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • माता-पिता का नाम
    • जिला/स्कूल कोड
    • समूह कोड
    • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
    • विषयवार थ्योरी अंक
    • कुल अंक
    • अधिकतम अंक
    • परिणाम/डिविजन
  • 3:42 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    UP Board 10th 12th Results: कहां कर सकेंग चेक

    रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। बता दें कि लाखों छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।