A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. upresults.nic.in, UP Board Results: जारी कर दिया गया यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

upresults.nic.in, UP Board Results: जारी कर दिया गया यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

upresults.nic.in, UP Board Class 10th (High School), 12th (Intermediate) Results 2025 Live: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।

UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live

upresults.nic.in,, UP Board Class 10th (High School) , 12th (Intermediate) Results 2025 @ upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड की परीक्षा 2025 में शामिल हुए 54 लाख से अधिक छात्रा का इंतजार बस खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज दोपहर 12.30 बजे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे विद्यार्थी और उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in,  results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। वहीं, रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए गए हैं। थोड़े दिन बाद विद्यार्थियों की मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएंगी। इस साल परीक्षा में पास छात्र-छात्राओं को एक अलग तरीके की मार्कशीट दी जाएगी, जो विशेष रूप से अधिक मजबूत और टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव से इसे कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी।

Latest Education News

Live updates : UP Board Class 10th, 12th Result 2025

  • 12:43 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    महक जायसवाल बनी इंटरमीडिएट की टॉपर

    यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

  • 12:39 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के हाई स्कूल के टॉपर

    हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • 12:38 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    यूपी बोर्ड की हाई स्कूल का पास पर्सेंटाइल 90.11 फीसदी रहा

  • 12:27 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    महज 15 दिन में हुई थी कॉपियों की चेंकिंग

  • 12:19 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    54 लाख से अधिक छात्रों का आएगा रिजल्ट

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए बेसब्री से प्रतीक्षित परिणाम 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे। इस साल की परीक्षा में कुल 54 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट देखने के लिए छात्र UPMSP वेबसाइट और डिजिलॉकर पर देख सकते हैं। 

  • 12:17 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    कब जारी होगा रिजल्ट?

    बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा।

  • 12:14 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    कुछ ही मिनटों में जारी होगा रिजल्ट

    यूपी बोर्ड का रिजल्ट थोड़ी ही देर में आने वाला है, ऐसे में उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखने के दौरान आपको रोल नंबर की जरूरत जरूर पड़ेगी।

  • 12:01 PM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result 2025: इस साल कितने प्रतिशत छात्रों ने छोड़ी थी परीक्षा?

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44%) उपस्थित और 302508 (5.56%) इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

  • 11:55 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result Live: कुछ ही देर में आने वाला है रिजल्ट

    यूपी बोर्ड के कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र अपना परिणाम upmsp.edu.in पर या डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • 11:54 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    पहली बार डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगे मार्कशीट

    पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे। कक्षा 10 और 12 के नतीजे 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे, जो शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

  • 11:30 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result 2025 Live: कितने बजे बोर्ड करेगा प्रेस कांफ्रेंस?

    यूपी बोर्ड इस साल भी प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट और टॉपर्स की घोषणा करेगा। यह रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे जारी की जाएगी।

  • 11:24 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UPMSP 10th 12th Result 2025 Live: इन फेक वेबसाइटों पर नहीं चेक करने हैं रिजल्ट

    यूपी बोर्ड के छात्रों को होशियार रहना होगा क्योंकि कई सारे फेक वेबसाइट भी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट होने का दावा करते हैं जो कि सही नहीं है जैसे नीचे कुछ वेबसाइट के नाम बताए जा रहे हैं....

    • up.boardsresult.co.in
    • boardresult.org
    • upsessb.org
  • 11:20 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    up sarkari result marksheet 2025: अगर फेल हो गए तो?

    यूपी बोर्ड के उम्मीदवार अगर बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए तो उनके पास एक मौका है इसी साल एग्जाम पास करने का, बशर्ते छात्र एक या दो सब्जेक्ट में ही फेल हुए हों। बोर्ड ऐसे उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित करती है, ऐसे में रिजल्ट घोषित किए जाने के थोड़े दिन बाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

  • 11:13 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    upmsp.edu.in: क्या है यूपी बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम?

     

    कैटेगरी कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं
    कुल नंबर 100 100
    थ्योरी के नंबर 80  70
    प्रैक्टिकल के नंबर 20 30

     

  • 11:08 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Results 2025 Live: अगर वेबसाइट में दिक्कत हुई तो कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखे जा सकते हैं, पर अघर वेबसाइट क्रैश हो गई तो उम्मीदवारों के पास कई रास्ते हैं अपना रिजल्ट देखने के। जैसे- अगर उन्हें ऑफलाइन देखना है तो एसएमएस के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं और आनलाइन देखना है तो वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • 11:01 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Class 10th and 12th Results 2025 Live: मार्कशीट में क्या-क्या डिटेल चेक करना है?

    • छात्र का नाम
    • कक्षा (10वीं/12वीं) 
    • रोल नंबर
    • माता-पिता का नाम
    • जिला/स्कूल कोड 
    • ग्रुप कोड 
    • विषयवार प्रैक्टिकल के नंबर
    • विषयवार थ्योरी के नंबर
    • कुल नंबर
    • प्राप्तांक
    • रिजल्ट/डिवीजन
  • 10:58 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board UPMSP 10th 12th Result 2025 LIV: पास होने के लिए कुल कितने नंबर आने चाहिए?

    यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को यह जान लेना बेहद जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए उन्हें हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने अनिवार्य हैं।

  • 10:53 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board UPMSP 10th 12th Result 2025 LIVE: पिछले 2 सालों को कितना रहा पास पर्सेंटाइल?

    आज दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड अपना रिजल्ट जारी कर देगा, पर इससे पहले हमें पिछले दो सालों के पास पर्सेंटाइल को जान लेते हैं। पिछले साल (2024) में हाईस्कूल का कुल पास पर्सेंटाइल 89.55 फीसदी थी, उससे पहले (2023) में 89.78 फीसदी था। जबकि इंटरमीडिएट का पिछले साल का कुल पर्सेंटाइल 82.60 फीसदी थी और 2023 का 75.52 प्रतिशत था।

  • 10:50 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UPMSP Result 2025: थोड़ी देर में घोषित होंगे रिजल्ट

    यूपी बोर्ड अपनी अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा के नतीजे घोषित करने के लिए तैयार है, जिसमें कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में 54 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल होंगे। रिजल्ट 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12:30 बजे upmsp.edu.in और DigiLocker पर उपलब्ध कराए जाएँगे, जिसके लिए छात्रों को बस कुछ देर इंतजार करना होगा।

  • 10:48 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board UPMSP 10th 12th Result 2025 Date LIVE Updates: यूपी कक्षा 10, 12 के रिजल्ट की मार्कशीट कहाँ देखें और डाउनलोड करें?

    यूपी बोर्ड आज दोपहर 12.30 बजे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित करने वाला है। घोषणा के बाद, यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार indiatv.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं

  • 10:31 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result Live: डिजिलॉकर पर कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?

    उम्मीदवार डिजिलॉकर पर जाकर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल लिंक results.digilocker.gov.in पर जाना होगा।
    • फिर वहां से 'बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन में जाएं।
    • इसके बाद लिस्ट में Uttar Pradesh Board Of high School And Intermediate education (UP Board) चुनें।
    • फिर परीक्षा वर्ष (2025), कक्षा (10वीं या 12वीं) के सेक्शन में जाएं।
    • इसके बाद अपना रोल नंबर, कक्षा और जन्मतिथि आदि भरें। (इंटरमीडिएट में माता का नाम डालना होगा)।
    • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपने सामने आपका मार्कशीट खुल जाएगा।
    • अंत में इसके डाउनलोड कर लें और प्रिंट कर लें।
  • 10:07 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    बोर्ड ने लिखा कि सुबह की यह घड़ी सिर्फ एक परिणाम नहीं, एक नई यात्रा की शुरुआत है। सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों शुभकामनाएं—आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली जीत है। शिक्षा के इस महापर्व में सबका स्वागत है।

  • 9:57 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result Live: पास होने के लिए कितने नंबर लाने होंगे?

    यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर लानें ही होंगे। अगर इससे कम नंबर किसी भी विषय में आए तो उस छात्र को फेल माना जाएगा। 

  • 9:54 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result Live: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

    पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएँ।

    फिर ‘UP Board Class 10 Result 2025’ या ‘Class 12 Result 2025’ पर क्लिक करें

    अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालें।

    इसके बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट करें।

    अंत में रिकॉर्ड के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें

  • 9:44 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    UP Board Result 2025: पिछले 5 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?

    साल तारीख
    2021 31 जुलाई 2021
    2022 18 जून 2022
    2023 25 अप्रैल 2023
    2024 20 अप्रैल 2024
    2025 25 अप्रैल 2025 दोपहर 12.30 बजे जारी होगा।

     

  • 9:40 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    कहां चेक कर सकेंगे अपनी मार्कशीट?

    यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी करते ही उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजीलॉकर www.results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

  • 9:37 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    2024 में कैसा था बोर्ड का रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षाओं में, लड़कियों ने कक्षा 10वीं में 93% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों के लिए यह 86% था। कक्षा 12 में, अंतर भी उतना ही बड़ा था - लड़कियों के लिए 88.42% जबकि लड़कों के लिए 77.78%।

  • 9:34 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    यूपी बोर्ड के रिजल्ट के लिए डिजिलॉकर की शुरुआत

    डिजिटल शिक्षा सेवाओं की ओर एक ऐतिहासिक बदलाव के तहत, यूपी बोर्ड 2025 के रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बोर्ड ने यह फैसला राज्य भर में 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात 1,34,723 परीक्षकों की एक टीम द्वारा 2.96 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के सफल मूल्यांकन के बाद लिया गया है। परीक्षकों को कक्षा 10वीं की लगभग 1.63 करोड़ और कक्षा 12वीं की 1.33 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन करने का काम सौंपा गया था, यह प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2025 तक रिकॉर्ड समय में पूरी हो गई।

  • 9:32 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    एक साथ आएंगे रिजल्ट या अलग-अलग?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड इस बार भी प्रयागराज स्थित मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। जानकारी दे दें कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा। ध्यान रहे कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 12.30 बजे शुरू होगी।

  • 9:26 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    1.34 लाख शिक्षकों ने चेक की कॉपियां

    इस साल की परीक्षाएँ 1.34 लाख से अधिक शिक्षकों और 13,000 से अधिक उप मुख्य परीक्षकों को शामिल करने वाली सावधानीपूर्वक मूल्यांकन रणनीति के लिए महत्वपूर्ण थीं। आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाने वाले रिजल्ट अधिक महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यूपी बोर्ड पहली बार डिजिलॉकर के माध्यम से छात्रों को सीधे मार्कशीट प्रदान करेगा।

  • 9:21 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    किस कक्षा के कितने छात्रों ने परीक्षा दी थी?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 फरवरी से 12 मार्च तक कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएँ सफलतापूर्वक आयोजित कीं, जिसमें कक्षा 10वीं के 27,32,216 छात्र और कक्षा 12वीं के 27,05,017 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

  • 9:18 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    कब हुई थी परीक्षा?

    इस साल बोर्ड ने 24 फरवरी को बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की थी, और 12 मार्च तक बोर्ड परीक्षा चली थी। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी

  • 9:16 AM (IST) Posted by Shailendra Tiwari

    बोर्ड जारी कर चुका है नोटफिकेशन

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर देगा उसने बीती शाम समय और तारीख भी घोषित कर दी है। नोटिस के मुताबिक, यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट जारी करने वाला है।