1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP High School-Inter Results 2026: 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने की आ गई डेट, कल जारी होगा रिजल्ट

UP High School-Inter Results 2026: 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने की आ गई डेट, कल जारी होगा रिजल्ट

UP High School-Inter Results 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का वेट कर रहे हैं। नवीनतम अपडेट के अनुसार परिणाम को कल जारी किया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

UP High School-Inter Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राओं के परिणाम का इंतजार जल्द खत्म कर देगी। बोर्ड की ओर से परिणाम के जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की सटीक तारीख और समय की कोई आफिशियल अपडेट अभी बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड की तरफ से डेट और समय को लेकर जानकारी साझा की जाएगी। रिजल्ट के जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। जारी होने के बाद अपने परिणाम को देखने के लिए स्टूडेंट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे?

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10/12 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा और फिर से सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही आपके समाने परिणाम खुल जाएगा। अब स्टूडेंट्स अपने को चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें। 

यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 से संबंधित हर नवीनतम अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के लिए बने रहिए।

 

Latest Education News

Live updates : UP High School-Inter Results 2026 Live

  • 6:07 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    पिछले कुल सालों का यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत

    • 2025: 81.15%
    • 2024: 82.6%
    • 2022: 85.33 %
    • 2021: 97.88%
    • 2020: 74%
    • 2019: 70.06%

     

  • 5:48 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट जारी होने में 24 घंटे से भी कम समय

    यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम जारी होने की तारीख घोषित हो गई है। रिजल्ट को कल शाम 4 बजे जारी किया जाएगा, जिसमें अब 24 घंटे से भी कम समय रह गया। 

     

  • 5:08 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा परिणाम

    यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट को कल शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

  • 4:50 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट देखने के लिए अल्टरनेटिव लिंक्स

    • digilocker.gov.in
    • indiaresults.com
    • web.umang.gov.in
    • upresults.nic.in
  • 4:29 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    टॉपर लिस्ट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 10वीं व 12वीं के टॉपरों की लिस्ट आएगी। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार घोषित किए जाएंगे। 

  • 4:08 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    क्या है आधिकारिक वेबसाइट?

    यूपी बोर्ड परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

  • 3:52 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    परीक्षा कब से कब तक आयोजित हुई थीं?

    यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

  • 3:33 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    upmsp.edu.in के अलावा और किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

    • upresult.nic.in
    • results.upmsp.edu.in
    • results.digilocker.gov.in
  • 2:56 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

    • डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
    • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
    • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
    • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
    • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
    • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
    • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
    • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

     

  • 2:37 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    कल जारी होगा परिणाम

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को कल जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को शाम 4 बजे जारी करेगा। 

     

  • 1:43 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    पिछले 3 सालों में कब घोषित हुआ रिजल्ट

    • साल 2025 में 25 अप्रैल
    • 2024 में 20 अप्रैल
    • 2023 में भी 25 अप्रैल

     

  • 1:34 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    मार्कशीट डिटेल्स

    मार्कशीट में छात्र का नाम, छात्र की जन्मतिथि, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जिला/स्कूल कोड, समूह कोड, विषयवार प्रैक्टिकल अंक, विषयवार थ्योरी अंक, कुल अंक, अधिकतम अंक, परिणाम/डिविजन, पासिंग स्टेटस जैसे विवरण शामिल होंगे।

     

  • 1:26 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स

    • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
    • इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें। 
    • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें। 
    • डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें। 
    • इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा। 
    • अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
    • आखिरी में एक हार्ड कॉपी ले लें। 
  • 1:05 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा कब घोषित होगा परिणाम, आया बड़ा अपडेट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम कल यानी 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परिणाम को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

  • 12:43 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

    रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स उसे निम्नवत वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे- 

    • upmsp.edu.in
    • upresults.nic.in
  • 12:32 PM (IST) Posted by Akash Mishra

    रिजल्ट चेक करने के लिए यूज करने होंगे क्रेडेंशियल्स

     उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए क्रेडेंशियल(जैसे- रोल नंबर, स्कूल कोड, डेट ऑफ बर्थ आदि) का यूज करना होगा।