1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कौशांबी की बेटी अनुष्का ने लहराया यूपी में परचम, बताया आगे चलकर क्या बनने का है सपना

कौशांबी की बेटी अनुष्का ने लहराया यूपी में परचम, बताया आगे चलकर क्या बनने का है सपना

यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है और इस बार 12वीं की छात्रा अनुष्का सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।

UP Board 12th topper- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV यूपी बोर्ड टॉपर अनुष्का सिंह

यूपी बोर्ड ने आज 12.30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल में जहां यश प्रताप सिंह ने टॉप किया वहीं, इंटरमीडिएट में महक जयसवाल ने टॉप किया है। इसके अलावा, कौशांबी के बेटी अनुष्का सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

CISF में हैं पिता

मिली जानकारी के मुताबिक, अनुष्का धर्मा देवी इंटर कॉलेज, कनवार की छात्रा है। अपनी इस शानदार कामयाबी का श्रेय उसने अपने माता-पिता, बाबा और शिक्षकों को दिया है। अनुष्का आगे चलकर आईएएस अफसर बनना चाहती है। अनुष्का रसूलपुर भंडारा गांव की रहने वाली हैं। बच्ची के पिता अखिलेश प्रताप CISF में तैनात हैं, जबकि मां कुसुम सिंह हाउसवाइफ हैं। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान लाने पर उनके परिजन व स्कूल वाले सभी खुश हैं। धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का की इस कामयाबी से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

7-8 घंटे करती थीं पढ़ाई

अपने सफलता पर अनुष्का ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मैं इस रिजल्ट से बेहद खुश हूं। मैं बोर्ड परीक्षा के दौरान रोजाना 7 से 8 घंटा पढ़ाई करती थी, साथ ही मैं जेईई की तैयारी कर रहीं हूं, आगे ग्रेजुएशन में बीटेक करना है और सिविल सर्विस में जाना चाहती हूं। वहीं, अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बाबा और शिक्षकों को दिया है।

इनके अलावा ये भी टॉपर

जानकारी दे दें कि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया था कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि इटावा की मोहिनी तीसरे,प्रयागराज की शिप्रा चौथे पायदान पर रहीं। इसी तरह, कासगंज की प्रगति, बरेली की तूबा खान और बाराबंकी की अंशिका तिवारी पांचवें पायदान पर रहीं।

(कौशांबी से अय्यमान अहमद की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में टॉपर बने यश प्रताप, बताया कितने घंटे करते थे पढ़ाई
​यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इन छात्रों ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में इन छात्रों ने किया टॉप, यहां देखें फुल लिस्ट

Latest Education News