यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड ने बीती शाम एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी की बोर्ड 25 अप्रैल के दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी कर देगा।
कैसे किए जा सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाना होगा।
- फिर वहां ‘UP Board Class 10 Result 2025’ या ‘Class 12 Result 2025’ पर क्लिक करें।
- इसके आप एक पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालें और सबमिट करना होगा।
- अंत में अपना स्कोर कार्ड देखें और प्रिंट कर रख लें।
इसके अलावा, उम्मीदवार डिजीलॉकर पर जाकर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
- उम्मीदवारों को डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल लिंक results.digilocker.gov.in पर जाना होगा।
- फिर वहां से 'बोर्ड रिजल्ट' सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद लिस्ट में Uttar Pradesh Board Of high School And Intermediate education (UP Board) चुनें।
- फिर परीक्षा वर्ष (2025), कक्षा (10वीं या 12वीं) के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, कक्षा और जन्मतिथि आदि भरें। (इंटरमीडिएट में माता का नाम डालना होगा)।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपने सामने आपका मार्कशीट खुल जाएगा।
- अंत में इसके डाउनलोड कर लें और प्रिंट कर लें।
ये भी पढ़ें:
UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Live: थोड़ी ही देर में जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
Latest Education News