A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP PCS और ACF/RFO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 11727 ने पाई सफलता; जान लें आगे का प्रोसेस

UP PCS और ACF/RFO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, 11727 ने पाई सफलता; जान लें आगे का प्रोसेस

UP PCS और ACF/RFO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

UP PCS प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने PCS प्रीलिम्स 2025 और ACF/RFO प्रीलिम्स 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे सभी अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में रिजल्ट पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें। 

परिणाम चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

आगे क्या?

जारी किए गए परिणाम के अनुसार, PCS प्रीलिम्स 2025 और ACF/RFO प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में कुल 11727 उम्मीदवारों ने सफलता का परचम लहराया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार अब इसके अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। कमीशन मेन्स एग्जाम शेड्यूल और सफल कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में अलग से इंस्ट्रक्शन जारी करेगा। 

वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के जरिए 920 पोस्ट भरी जाएंगी। बता दें कि इस साल, वैकेंसी की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है—पहले 200 पोस्ट से अब 920 पोस्ट हो गई हैं। बदले हुए ब्रेकअप में 814 PCS पोस्ट और असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ़ फॉरेस्ट (ACF) और रीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) के लिए 106 पोस्ट शामिल हैं।

फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद हर उम्मीदवार के मार्क्स, कट-ऑफ स्कोर और दूसरी संबंधित जानकारी कमीशन की वेबसाइट पर पब्लिश की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Latest Education News