UPMSP 10th, 12th Results 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का कब आएगा परिणाम? upmsp.edu.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक
UPMSP 10th, 12th Results 2026: यूपी बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम upmsp.edu.in पर बहुत जल्द जारी किए जा सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद उसे कैसे चेक कर सकेंगे, आइए जानते हैं।

UPMSP 10th, 12th Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक UP Board Result (क्लास 10 और 12) का परिणाम जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड जल्द ही क्लास 10 और 12 के परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से इसके जारी होने की सटीक तारीख और समय की भी घोषणा अभी नहीं की गई है। परिणामों की तारीख और समय की घोषणा UPMSP 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने से पहले की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने यूपी बोर्ड (क्लास 10 और 12) रिजल्ट को डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे।
हालांकि, रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ) यूज करने होंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी स्टूडेंट्स अपने परिणाम को जारी होने पर देख सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक?
- स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर मौजूद यूपी बोर्ड क्लास 10/12 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें।
- डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करते ही स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
Live updates : UPMSP 10th, 12th Results 2026 Live
-
April 21, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स
जारी होने के बाद स्टूडेंट्स UP Board Class 10 के नतीजे upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in जैसे आधिकारिक पोर्टल्स पर देख सकेंगे। नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालकर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
-
April 21, 2026 6:27 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। हालांकि, यदि कोई छात्र कुछ अंक से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं।
-
April 21, 2026 6:00 PM (IST) Posted by Akash Mishra
DigiLocker और UMANG ऐप पर भी देख सकेंगे नतीजे
UP बोर्ड परिणाम छात्र अपने नतीजे न केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर, बल्कि DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकेंगे। छात्र अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन कर अपने परिणाम को देख सकेंगे।
-
April 21, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षा) का आयोजन 18 फरवरी से शुरू हुआ था। यह परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चली थीं।
-
April 21, 2026 5:32 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पिछले तीन सालों में कब जारी हुए नतीजे
- 2025: 25 अप्रैल 2026
- 2024: 20 अप्रैल 2026
- 2023: 25 अप्रैल 2026
-
April 21, 2026 4:49 PM (IST) Posted by Akash Mishra
परिणाम घोषित होने से पहले अधिसूचना
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें तारीख और समय की जानकारी होगी। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
-
April 21, 2026 4:36 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कब आएगा परिणाम?
यूपी बोर्ड के परिणाम को अप्रैल के लास्ट वीक तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, तारीख और समय को लेकर बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।
-
April 21, 2026 4:19 PM (IST) Posted by Akash Mishra
किन किन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम?
स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद निम्नवत वेबसाइट्स पर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- digilocker.gov.in
-
April 21, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Akash Mishra
स्क्रूटनी प्रोसेस
बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट को बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कई स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते हैं। तो बता दें कि स्क्रूटिनी प्रक्रिया में कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है। इससे अंक बढ़ या घट सकते हैं।
-
April 21, 2026 3:24 PM (IST) Posted by Akash Mishra
लाखों छात्र-छात्राएं कर रहे परिणाम का इंतजार
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स अपने परिणा का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट किस दिन और किस समय जारी होगा, इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है।
-
April 21, 2026 3:11 PM (IST) Posted by Akash Mishra
मार्कशीट डिटेल्स
- छात्र का नाम
- छात्र की जन्मतिथि
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- पासिंग स्टेटस
- स्कूल का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- पासिंग डिविजन
-
April 21, 2026 2:52 PM (IST) Posted by Akash Mishra
परिणाम को देखने के लिए यूज करने होंगे क्रेडेंशियल
यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद क्लास 10 और 12 के स्टूडेंट्स को चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स(जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि) का उपयोग करना होगा।
-
April 21, 2026 2:25 PM (IST) Posted by Akash Mishra
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे परिणाम
यूपी बोर्ड परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे।
-
April 21, 2026 1:49 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कुल अंकों के साथ हर विषय में पास होना आवश्य है। हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है।
-
April 21, 2026 1:38 PM (IST) Posted by Akash Mishra
पिछले 4 सालों में कब जारी हुए परिणाम
पिछले 4 वर्षों के आंकड़ों को देखें तो यूपी बोर्ड ने-
- साल 2025 में 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था।
- 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था।
- 2023 में भी 25 अप्रैल को को परिणाम जारी किया गया था।
- साल 2022 में कोरोना के बाद की परिस्थितियों के कारण को परिणाम 18 जून को जारी किया गया था।
-
April 21, 2026 1:21 PM (IST) Posted by Akash Mishra
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्राओं को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो - upmsp.edu.in और upresults.nic.in हैं।
इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10/12 रिजल्ट वाले लिंक को खोजें।
लिंक मिलने के बाद उसपर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो खुल जाएगी।
इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें।
इतना करते ही परिणाम खुल जाएगा।
अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंट ले लें। -
April 21, 2026 1:05 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कब हुआ मूल्यांकन खत्म?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल को पूर हो गई थी। ऐसे में अब बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है।
-
April 21, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Akash Mishra
डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें।
- इसके बाद परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें।
- अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
-
April 21, 2026 12:33 PM (IST) Posted by Akash Mishra
ऑफिशियल वेबसाइट्स
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- digilocker.gov.in
-
April 21, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Akash Mishra
मार्कशीट में डिटेल्स
मार्कशीट में छात्र का नाम, छात्र की जन्मतिथि, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जिला/स्कूल कोड, समूह कोड, विषयवार प्रैक्टिकल अंक, विषयवार थ्योरी अंक, कुल अंक, अधिकतम अंक, परिणाम/डिविजन, पासिंग स्टेटस जैसे विवरण शामिल होंगे।
-
April 21, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Akash Mishra
परीक्षा आयोजन
इस वर्ष UP बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी को शुरू हुई थी, जो 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया, जो 4 अप्रैल को पूरा हो गया था।
-
April 21, 2026 11:31 AM (IST) Posted by Akash Mishra
कहां चेक कर सकेंगे परिणाम?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। हालांकि, परिणाम को देखने के लिए उन्हें अपने क्रेडेंशियल का उपयोग भी करना होगा।
-
April 21, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Akash Mishra
50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने कराया था पंजीकरण
परीक्षा के लिए कुल 53,37,778 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 27,61,696 स्टूडेंट्स क्लास 10 और 25,76,082 स्टूडेंट्स क्लास 12 के शामिल हैं। यह परीक्षा पूरे राज्य में 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
-
April 21, 2026 11:10 AM (IST) Posted by Akash Mishra
पिछले वर्ष कब जारी हुआ था परिणाम?
यूपी बोर्ड की ओर से क्लास 10 और 12 का परिणाम पिछले वर्ष यानी 2025 में 25 अप्रैल को जारी किया था। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है।
-
April 21, 2026 11:02 AM (IST) Posted by Akash Mishra
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होंगे परिणाम
यूपी बोर्ड के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम को अधिकारियों द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।