1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CDS 2 result 2025: जल्द जारी होगा परिणाम? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

UPSC CDS 2 result 2025: जल्द जारी होगा परिणाम? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीडीएस II परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

UPSC CDS 2 result 2025: यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीडीएस II परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि रिजल्ट कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

UPSC CDS II result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक?

परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा।
इसके बाद उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
आखिरी में उम्मीदवार परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें। 

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होंगे। यूपीएससी सीडीएस साक्षात्कार दौर में चरण एक और दो होते हैं; चरण एक में अधिकारी बुद्धिमत्ता रेटिंग (ओआईआर), चित्र बोध और विवरण परीक्षण (पीपी एंड डीटी) शामिल हैं, जबकि चरण दो में मनोविज्ञान परीक्षण, समूह परीक्षण अधिकारी (जीटीओ) कार्य और एक अंतिम सम्मेलन शामिल हैं। 

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से हाल में ही यूपीएससी एनडीए एनए 2 परिणाम 2025 को घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

Latest Education News