A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CDS II 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UPSC CDS II 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जारी किया गया है। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

UPSC CDS II  2025 फाइनल रिजल्ट को कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर एसएससी सीपीओ 2026-26 पेपर 1 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

UPSC CDS II  2025 फाइनल रिजल्ट को चेक करने के लिए सीधा लिंक

जारी किए पीडीएफ में दी गई जानकारी के अनसुार, इस सूची में 302 उम्मीदवारों को प्रमुख रक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए योग्यता क्रम (मेरिट के आधार पर) में सूचीबद्ध किया गया है। यह परीक्षा सितंबर, 2025 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय के अधीन सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। चयनित उम्मीदवारों ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 161वें (DE) कोर्स; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल); और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के प्री-फ्लाइंग प्रशिक्षण कोर्स संख्या 220 F(P) में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।

जारी परिणाम के अनुसार, भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 190, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 85 और वायु सेना अकादमी के लिए कुल 27 अभ्यर्थी चुने गए हैं।

Latest Education News