UPSC CISF AC भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सीआईएसएफ एसी (एक्सई) लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 के परिणाम(लिखित परीक्षा) को जारी कर दिया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीआईएसएफ एसी (एक्सई) लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 के परिणाम की घोषणा कर दी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर अब आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज पर परिणाम पीडीएफ फॉर्म में खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें।
- आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है अगला चरण?
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में, चयनित उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण (PST)/शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा मानक परीक्षण (MST) में शामिल होंगे। UPSC ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) उम्मीदवारों को उनके द्वारा आयोजित की जाने वाली PST/PET/MST की तिथि, समय और स्थान के बारे में सूचित करेगा।
इसमें कहा गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी, जिसका रोल नंबर सूची में है, को पीईटी/पीएसटी/पीएमटी के संबंध में कोई सूचना नहीं मिलती है, तो वह तुरंत सीआईएसएफ अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
यूपीएससी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित अंक और अन्य विवरण अंतिम परिणाम के जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे (अर्थात साक्षात्कार के आयोजन के बाद और यूपीएससी की वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे)
