CISCE 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) जल्द ही ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित करेगा। हालांकि, परिणाम कब घोषित होंगे, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ICSE और ISC 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद, स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट्स - cisce.org और results.cisce.org पर जाकर देख सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
SMS के जरिए ICSE, ISC 2026 के नतीजे कैसे चेक कर सकेंगे?
ICSE और ISC 2026 के नतीजे पाने के लिए, 'ICSE/ ISC results' टाइप करना होगा, उसके बाद एक स्पेस दें और अपना सात अंकों का Unique ID लिखकर 09248082883 पर भेजना होगा दें।
डिजिलॉकर पर चेक करने के स्टेप्स
- डिजिलॉकर पर अपने परिणाम को जांचने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
- स्टूडेंट्स इस स्टेप के बाद अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब स्टूडेंट्स को क्लास 10/12 मार्कशीट वाले लिंक पर जाना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स को CISCE वाले सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- विवरव को सबमिट करते ही स्टूडेंट्स के सामने सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और आगे के लिए एक सेव कर लें।
Latest Education News