A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12 का रिजल्ट कब आएगा? जानें क्या है अपडेट

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12 का रिजल्ट कब आएगा? जानें क्या है अपडेट

इस साल सीबीएसई क्लास 12 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित कर सकता है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

CBSE 12th Result 2026: जो स्टूडेंट्स सीबीएसई क्लास 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब अपने परिणाम का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE द्वारा इन छात्र-छात्राओं के इंतजार को बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। बोर्ड जल्द ही सीबीएसई क्लास 12 के परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की सटीक तारीख और समय की कोई अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। अपने रिजल्ट को देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग भी करना होगा।

CBSE क्लास 12 रिजल्ट देखने के स्टेप्स

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर CBSE Class 12 Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक विंडो खुल जाएगी।
  • अब स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण को भरें।
  • इसके बाद उसे सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

स्टूडेंट्स अपने परिणाम को जारी होने पर आधिकारिक वेबासइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और SMS के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से शुरू किया था, जो 10 अप्रैल 2026 तक चला था।

बता दें कि  सीबीएसई 10वीं कक्षा के पहले सेशन की परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है और दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन चल रहे हैं। सीबीएसई 10वीं कक्षा के दूसरे सेशन की परीक्षा का आयोजन 15 मई से शुरू होना है। 12वीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- ICSE, ISC Result 2026 को Digilocker, Umang App और SMS पर कैसे करें चेक? जानें

Latest Education News