A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? जान लें आधिकारिक वेबसाइट के अलवा और कहां कर सकेंगे चेक

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? जान लें आधिकारिक वेबसाइट के अलवा और कहां कर सकेंगे चेक

राजस्थान बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं के परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस वीक मैट्रिक, यानी कक्षा 10 की परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर सकता है। RBSE के अनुसार, छात्र 20 मार्च तक अपने कक्षा 10 के नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं। RBSE कक्षा 10 के नतीजे जारी होने के बाद, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों - rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

अब सवाल आता है कि स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट के अलवा और कहां चेक कर सकेंगे। तो बता दें कि स्टूडेंट्स परिणाम को डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे कर सकेंगे चेक?

जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके भी देख सकेंगे। 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार वहां रोल नंबर और मांगे गए जरूरी क्रेडेंशियल को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में भविष्य के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।

डिजिलॉकर से RBSE क्लास 10 के परिणाम कैसे कर सकेंगे चेक?

स्टूडेंट्स डिजिलॉकर का इस्तेमाल करके राजस्थान बोर्ड क्लास 10 स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें। इसके बाद अब अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें। इसके बाद क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण को भरें। इसके बाद परिणाम खुल जाएगा और उसे चेक करें। इसके बाद परिणाम को सेव कर लें।

ये भी पढ़ें- 

भारत का सबसे ऊंचा गांव कौन सा है? 150 से भी कम है पॉपुलेशन!

Latest Education News