A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट? जान लें क्या है अपडेट

जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट? जान लें क्या है अपडेट

जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का परिणाम कब तक जारी किया जा सकता है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सांकेतिक फोटो

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परिणाम (पेपर 1) को 20 अप्रैल 2026 तक जारी किया जा सकता है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा परिणाम को कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर JEE Main 2026 सेशन 2 परीक्षा रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गई डिटेल्स सबमिट करनी होंगी। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने जेईई मेन 2026 परिणाम खुल जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

हालांकि, परिणाम जारी करने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। 

आपत्ति दर्ज करने की आज आखिरी तारीख 

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की आज यानी 13 अप्रैल 2026 अंतिम तारीख है। इसके लिए उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- MP बोर्ड क्लास 10 और 12 का कब आएगा रिजल्ट? इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Latest Education News