1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं की रिजल्ट? जानें किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं की रिजल्ट? जानें किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

लाखों छात्र अपने 10वीं कक्षा के परिणाम का वेट कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से जल्द ही परिणाम को जारी किए जाने की उम्मीद है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को बेसब्री से वेट कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम किस तारीख पर और किस समय जारी होंगे। 

नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशिय का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को कैसे कर सकेंगे चेक 

सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां स्टूडेंट्स को मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने उनका रिजल्ट खुल जाएगा। 
अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
आखिरी में स्टूडेंट्स अपने परिणम का एक प्रिंटआउट ले लें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहां चेक कर सकते हैं परिणाम?

जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम: किन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट? 

  • rajresults.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

बता दें कि इस वर्ष, आरबीएसई राजस्थान कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गईं थीं। इसमें लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए थे, जो अपने परिणाम के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

NEET PG 2025 के किन फील्ड्स में कर सकते हैं सुधार, खुल गई फाइनल करेक्शन विंडो

Latest Education News