A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. कब आएगा यूजीसी नेट 2025 का परिणाम? जानें क्या है अपडेट

कब आएगा यूजीसी नेट 2025 का परिणाम? जानें क्या है अपडेट

यूजीसी नेट जून 2025 के परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने नतीजे को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही UGC – NET जून 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा एजेंसी अंतिम उत्तर कुंजी और मेरिट सूची भी प्रकाशित करेगी। हालांकि, NTA ने परिणामों की घोषणा के लिए कोई आधिकारिक तिथि नहीं बताई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसरके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी,जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि इस वर्ष, NTA ने समूचे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 से 29 जून तक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) आयोजित की थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 5 जुलाई को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 8 जुलाई को बंद हो गई थी। आमतौर पर एजेंसी परीक्षा के 2 से 4 सप्ताह के भीतर अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड जारी करती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें

पिछले साल कब-कब जारी हुए परिणाम?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने पिछले साल (वर्ष 2024 में) यूजीसी नेट परिणाम को 17 अक्टूबर 2024 को जारी किया था। 

Latest Education News