A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का कब आएगा रिजल्ट, डिजिलॉकर पर कैसे कर सकेंगे चेक? जान लें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का कब आएगा रिजल्ट, डिजिलॉकर पर कैसे कर सकेंगे चेक? जान लें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

यूपी बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और क्लास 12) में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अपने परिणाम का इंतजार है। बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि यूपी बोर्ड क्लास 10 और क्लास 12 के परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। जारी होने पर, परिणाम को स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी चेक कर सकेंगे। 

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे? 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

बता दें कि हाल में ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया गया। जिसके बाद कॉपियों की जांच अब 4 अप्रैल 2026 तक की जाएगी। इवैल्यूएशन पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। 

Latest Education News