यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की 2026 की परीक्षाओं के मूल्यांकन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। बोर्ड ने नई तारीख तय करते हुए कॉपियों की जांच 4 अप्रैल 2026 तक करने का फैसला लिया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने परिणाम के लिए थोड़ा वेट और करना पड़ सकता है। बता दें कि आंसर कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च 2026 को शुरू हुआ था और पहले इसे 1 अप्रैल 2026 तक पूरा होना था।
हालांकि, बोर्ड द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, अधिकारियों ने पाया कि मूल्यांकन अवधि के दौरान कई छुट्टियों के कारण यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 26 और 27 मार्च को राम नवमी की छुट्टियों की वजह से कई केंद्रों पर काम नहीं हो पाया। जिस वजह से इसे एक्सटेंड कर दिया गया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि अवार्ड सूचियां 5 अप्रैल, 2026 तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर दी जाएं।
रिजल्ट
इवैल्यूएशन पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिजल्ट कब घोषित होगा, इस बात की अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं हैं। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने परिणाम को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी देख सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा।
- मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।
किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News