A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का कब आएगा रिजल्ट? जान लें क्या है अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का कब आएगा रिजल्ट? जान लें क्या है अपडेट

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए स्टूडेंट्स रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। जारी होने पर स्टूडेंट्स परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सांकेतिक फोटो

यूपी बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और क्लास 12) 2026 में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अपने परिणाम का इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को किस दिन और किस टाइम जारी किया जाएगा। जारी होन पर स्टूडेंट्स नीचे बताए गए आसान से चरणों को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को कैसे कर सकेंगे चेक

  • रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर क्लास 10/ क्लास 12 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी। 
  • अब स्टूडेंट्स मांगे गए क्रेडेंशियल (जैसे रोल नंबर ) को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि आंसर-कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। UPMSP) ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन को बहुत तेज गति से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बोर्ड की ओर से 1 अप्रैल 2026 तक सभी कॉपियों की जांच पूरी करने का टारगेट है। 

पिछले रुझानों को देखते हुए, UPMSP आमतौर पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे एक साथ घोषित करता है। पिछले साल, नतीजे 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए गए थे।  

पिछले 5 साल का यूपी बोर्ड रिजल्ट ट्रेंड

  • 2025 – 25 अप्रैल
  • 2024 – 20 अप्रैल
  • 2023 – 25 मई
  • 2022 – 29 अप्रैल
  • 2021 – 14 जुलाई (12वीं), 29 जुलाई (10वीं)

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

UPTET 2026 के लिए कल से शुरू होगा एप्लीकेशन प्रोसेस, जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन

Latest Education News