1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा? 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों कैंडिडेटस् को इंतजार; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा? 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों कैंडिडेटस् को इंतजार; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश यानी UPMSP की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम को कभी भी जारी किया सकता है। घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट (सांकेतिक फोटो)

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अपने परिणाम के इंतजार में हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों को जल्द जारी किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि बोर्ड अप्रैल के लास्ट वीक(सप्ताह) तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को जारी कर सकता है। हालांकि, अभी ऐसा कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है कि रिजल्ट को कब(तारीख) और किस समय घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं (कक्षा 10वीं और 12वीं) अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश यानी UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट का पता- upmsp.edu.in है। 

घोषित होने के बाद रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित किया था।  

यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट: कैसे करेंगे चेक 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर 'यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं कक्षा' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगे गए क्रेडेंशियल को भरना होगा। 
  • इतना करके ही स्टूडेंट्स के सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी मे स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट ले लें। 

बता दें कि यूपी बोर्ड ने 2 अप्रैल तक परीक्षाओं(कक्षा 10वीं और 12वीं ) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया था। परिणाम उपलब्ध होने के बाद, छात्र लॉगिन पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड का उपयोग करके चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- MBBS की फुल फॉर्म जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगी पता

 

Latest Education News