A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में टॉपर बने यश प्रताप, बताया कितने घंटे करते थे पढ़ाई

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में टॉपर बने यश प्रताप, बताया कितने घंटे करते थे पढ़ाई

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2025 के लिए आज रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस रिजल्ट में हाईस्कूल के छात्र यश प्रताप सिंह ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

UP Board 10th topper Yash- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV यूपी बोर्ड के हाईस्कूल टॉपर यश प्रताप सिंह

जालौन: आज यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है, वे पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किए हैं। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल का पास पर्सेंटाइल 90.11% रहा हैं। जालौन के छात्र यश ने पूरे प्रदेश में 97.83 फीसदी नंबर हासिल कर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है।

कॉलेज के 4 बच्चों ने किया टॉप

यश प्रताप सिंह के पिता का नाम  विनय कुमार सिंह और मां का नाम सुमन देवी है। यश ऊमरी नगर के गूंज मोहल्ला का निवासी है। वे श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के छात्र हैं। उनके पिता इसी कॉलेज में कार्यरत हैं। जिले छोटे से कस्बे में स्थित श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में 4 बच्चों ने टॉप किया है, जिसमें से यश प्रताप सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, तीसरे स्थान सिमरन गुप्ता, छठा स्थान शिवानी तिवारी और नौंवा स्थान रिया तिवारी ने हासिल किया है।

पिता कॉलेज में प्रिंसिपल

यश प्रताप सिंह के पिता विनय कुमार सिंह खुद शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। वे श्रीमती रस केंद्रीय इंटर कॉलेज उमरी में ही प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, मां सुमन देवी एक ग्रहणी हैं और बेटे की पढ़ाई में हर कदम पर सहयोगी रही हैं। यश की इस उपलब्धि के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है, वहीं मोहल्ले और स्कूल में भी जश्न का माहौल है।

यश ने बताया अपना सपना

यश ने बताया कि वह रोज़ाना तय समय पर पढ़ाई करता था। मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों के साथ ही अपना समय व्यतीत करता था। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अनुशासित दिनचर्या को दिया। यश का सपना एक दिन आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। यश ने बताया कि वह हाईस्कूल में ही रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ाई करता था। 

(रिपोर्ट- वरुण द्विवेदी)

ये भी पढ़ें:
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इन छात्रों ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में इन छात्रों ने किया टॉप, यहां देखें फुल लिस्ट

Latest Education News