A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB JE CBT 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क

RRB JE CBT 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क

आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को कितना शुल्क देना होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

RRB JE CBT 2 exam answer key: आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार द्वितीय चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-II) के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अनंतिम कुंजी की जांच कर सकते हैं। 

आंसर-की के साथ, आरआरबी ने आपत्ति विंडो भी खोली है और प्रश्न और प्रतिक्रियाएं जारी की हैं। जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं वे सभी 25 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2025 के बीच 11:55 बजे तक अनंतिम कुंजी को चुनौती दे सकेंगे।

RRB JE CBT 2 exam: ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए कितना शुल्क?

आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50/- रुपये का निर्धारित शुल्क और लागू बैंक सेवा शुल्क देना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के विरुद्ध भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।

रिफंड उस खाते में किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है। प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर उम्मीदवारों की ओर से कोई भी प्रतिनिधित्व अंतिम तिथि, यानी 30 अप्रैल के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RRB JE CBT 2 exam : आंसर-की को कैसे करें चेक 

सबसे पहले आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर, आरआरबी जेई सीबीटी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
फिर स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी की जांच करें।
इसके बाद इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये है देश का टॉप कॉलेज

Latest Education News