अगर आपने भी 22 अप्रैल को RRB JE CBT 2 परीक्षा में भाग लिया था तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 अप्रैल को आयोजित की गई आरआरबी जेई सीबीटी 2(दूसरी पाली की) परीक्षा रद्द कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबासइट पर नोटिस भी जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी किए गए नोटिस में रेलवे बोर्ड ने बताया है कि उसे पता चला कि सॉफ्टवेयर सिस्टम में कुछ अनजानी त्रुटियों के कारण शिफ्ट-1 के कुछ प्रश्न सीबीटी-2 की शिफ्ट-2 में दोहराए गए थे, जिस दूसरी पाली की परीक्षा रद्द की गई। साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा कि जल्द ही भविष्य में परीक्षा को रीशेड्यूल(दूसरी पाली की) किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "आरआरबी प्रश्न सेटों के निर्माण, प्रसंस्करण, रखरखाव, भंडारण, एन्क्रिप्शन और प्रशासन में गोपनीयता के उच्चतम मानक को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली का पालन करते हैं। और प्रश्न पत्र सेटिंग और परीक्षा केंद्रों तक प्रसारण में शून्य मानवीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करते हैं। यह सॉफ्टवेयर आधारित कार्यप्रणाली के माध्यम से किया गया है। उपरोक्त के मद्देनजर, 22.04.2025 की दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है और निकट भविष्य में उसी परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया जाएगा।"
नोटिस को कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज में नोटिस खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर लें।
नोटिस
ये भी पढ़ें-
दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए जरूरी सूचना, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस; पढ़ें डिटेल
दिल्ली में तीन विभागों के अधिकारियों की छुट्टियों पर सरकार ने लगाई रोक, 15 सितंबर तक के लिए आदेश जारी; जानें क्यों लिया ये फैसला
Latest Education News