A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें ऑब्जेक्शन

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 2 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है और साथ ही आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि उम्मीदवार किस तारीख तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी स्नातक सीबीटी 2 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

आंसर-की जारी होने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खोल दी गई है। आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवार इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन कर सकते है। ध्यान रहे कि ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 23 अक्तूबर 2025 है। बता दें कि ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदावरों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा।

कैस करें डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
  • इतना करते ही आपके सामने आंसर-की खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct link to Check Answer key

कब हुई थी परीक्षा

दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 120 प्रश्न थे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। प्रश्नपत्र तीन भागों में विभाजित था - सामान्य ज्ञान, गणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्क।

इसमें नकारात्मक अंकन होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

वैकेंसी

आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्नातक स्तर के 8113 रिक्त पदों को भरेगा। इनमें से 1736 रिक्तियां मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, 994 रिक्तियां स्टेशन मास्टर, 3144 रिक्तियां मालगाड़ी प्रबंधक, 1507 रिक्तियां कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और 732 रिक्तियाँ वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट पद के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News