A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB NTPC UG रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट) के लिए आवेदन करने से रह गए थे, वे सभी रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अब डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। 

जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। जमा किए गए एप्लीकेशन के लिए एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है। वहीं, करेक्शन विंडो 7 दिसंबर को खुलेगी और 16 दिसंबर, 2025 को बंद हो जाएगी। जिन तारीखों के दौरान एलिजिबल स्क्राइब कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन पोर्टल में अपने स्क्राइब की डिटेल्स देनी होंगी, वे 17 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2025 तक हैं।

नोटिस

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में 3058 पोस्ट भरी जाएंगी, जिनमें से 2424 वैकेंसी कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए, 394 वैकेंसी अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए, 163 वैकेंसी जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए और 77 वैकेंसी ट्रेन्स क्लर्क के लिए भरी जाएंगी।

रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 1, कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 2, कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST), और एक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट रीजनल RRBs की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News