A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली एम्स में इतने प्रतिशत फैकल्टी पद खाली, RTI से हुआ खलासा; पढें डिटेल

दिल्ली एम्स में इतने प्रतिशत फैकल्टी पद खाली, RTI से हुआ खलासा; पढें डिटेल

दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने खुलासा किया है कि उनके लगभग 35 फीसदी संकाय पद रिक्त हैं।

एम्स दिल्ली में लगभग 35 प्रतिशत फैकल्टी पद खाली- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) एम्स दिल्ली में लगभग 35 प्रतिशत फैकल्टी पद खाली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) से खाली पदों को लेकर एक खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने खुलासा किया है कि उनके लगभग 35 प्रतिशत फैकल्टी पद खाली हैं। सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में यह आंकड़ा सामने आया है। सूचना के अधिकार यानी RTI अधिनियम के तहत पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, एम्स-दिल्ली के संकाय प्रकोष्ठ के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि संस्थान में स्वीकृत 1,235 पदों के मुकाबले 430 संकाय सीटें खाली हैं। 

इसी साल दायर की गई थी RTI

यह आवेदन आरटीआई कार्यकर्ता एम एम शुजा ने इस वर्ष जनवरी में दायर किया था, जिन्होंने एम्स दिल्ली के कामकाज के बारे में जानकारी मांगी थी। संस्थान ने आवेदक को 18 मार्च को जानकारी उपलब्ध कराई। संस्थान ने बताया कि उसने 2019 में 172 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए विज्ञापन दिया गया था, लेकिन केवल 110 उम्मीदवार ही भर्ती हुए थे। 

अस्पताल ने बताया कि साल 2021 और 2022 में नर्सिंग कॉलेज में केवल 173 असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन एसोसिएट प्रोफेसर ही अपनी सेवा देने के लिए आए। जबकि विज्ञापित पदों की संख्या 270 थी। इसमें कहा गया है कि 2020, 2023, 2024 और चालू वर्ष के पहले तीन महीनों में नियमित संकाय पदों के लिए कोई भर्ती नहीं हुई। (इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: कितनी होनी चाहिए उम्मीदवारों की हाइट? पढ़ें यहां डिटेल

Latest Education News